• February 25, 2026 11:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अवैध खनन: ट्रैक्टर ने सगी बहनों को कुचला, चली गई एक की जान…

ByReporter Pranay Raj

Jul 7, 2022

आशीष – 7903735887 

राजगीर थाना क्षेत्र के वेलोर मोड़ के पास गुरुवार को बालू लोड ट्रैक्टर ने स्कूल जा रही दो सगी बहनों को कुचल दिया। जिससे एक की मौके पर जान चली गई। जबकि, दूसरी बच्ची जख्मी हो गई। घटना के बाद चालक, वाहन छोड़ फरार हो गया। मृतक बकसू गांव निवासी रंजीत राम की 6 साल की बेटी बब्ली कुमारी है। जख्मी 5 वर्षीया नंदिनी इलाजरत है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

ग्रामीणों ने बतिाया कि चालक, ट्रैक्टर में अवैध तरीके से बालू लोड कर ले जा रहा था। रास्ते में पुलिस को देख चालक तेज गति से भागने लगा। उसी दौरान दोनों बच्चियों को कुचल दिया। जिससे एक की जान चली गई। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि वाहन को जब्त कर पुलिस चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।