• November 20, 2025 7:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अंधविश्वास: अर्थी ले परिजन पहुंचे महिला के घर, जादू-टोना से मारने का आरोप लगा करने लगे जिंदा करने की मांग….

ByReporter Pranay Raj

Jul 7, 2022

सूरज – 7903735887 

एक ओर दुनिया विज्ञान के बदौलत चांद पर बसने का सपना देख रही है। वहीं, दूसरी ओर कुछ अंधविश्वासी जादू-टोना से जाने लेने और जिंदा करने भ्रम पाले हैं। इसी तरह का वाक्या गुरुवार को बिहार थाना क्षेत्र के महलपर मोहल्ला में सामने आया। युवक की मौत के बाद परिजन व सैकड़ों की भीड़ अर्थी लेकर एक महिला के घर पर पहुंच गई। सैकड़ों की भीड़ महिला पर जादू-टोना से युवक को मारने का आरोप लगाते हुए घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगी। उग्र लोग महिला से मृतक को जिंदा करने की मांग कर रहे थे। बवाल की सूचना पाकर सदर डीएसपी, थानाध्यक्ष संतोष कुमार दलबल के साथ आ गए। पुलिस आक्रोशितों को समझाने का प्रयास कर रही थी।

मृतक बिहार थाना क्षेत्र के अखाड़ापर निवासी सिद्धेश्वर प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र राजाराज कुमार है। परिवार ने बताया कि युवक महलपर अंडा बेचता था। कुछ दिन पहले कथित महिला अंडा खरीदने आई थी। इस दौरान महिला ने युवक को छु दिया था। इसके बाद युवक की अचानक तबियत खराब हो गई। पटना में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। डॉक्टर हार्ट अटैक से मौत बता रहे हैं। मौत के बाद परिजन व मोहल्लेवासी शव को लेकर कथित महिला के घर आकर जान लेने का आरोप लगाते हुए जिंदा करने की मांग करने लगे।

सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस अंधविश्वासियों पर कार्रवाई करेगी।