• November 20, 2025 7:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चोरों का उत्पात, एक ही रात दो घरों में लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ…

ByReporter Pranay Raj

Jul 6, 2022

राज – 7903735887 

इसलामपुर थाना क्षेत्र के विनोवा आश्रम के समीप सक्रिय बदमाशों ने मंगलवार की रात ताला तोड़कर घर से 6 लाख के जेवर और नगदी की चोरी कर ली। अगली सुबह घटना का खुलासा हुआ।

गृहस्वामी गौतम कुमार परिवार समेत पैतृक गांव गए थे। पड़ोसियों से ताला टूटे होने की सूचना के बाद वह लौट आए। परिवार 6 लाख के जेवर, 12 हजार नगदी, कपड़ा व अन्य कीमती सामान चोरी का आरोप लगा रहे हैं। जिसकी अनुमानित कीमत सात लाख से अधिक बताई जा रही है।

इसी तरह बकौर गांव में बदमाशों ने ताला तोड़कर प्रोफेसर के घर से नगदी-जेवर की चोरी कर ली। पीड़ित नवल किशोर प्रसाद चंडी स्थित डॉ. रामराज सिंह महिला महाविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है।

गृहस्वामी ने बताया कि वह पत्नी का इलाज कराने दूसरे शहर गए थे। ग्रामीणों ने से उन्हें घर के ताला टूटे होने की सूचना मिली। जिसके बाद वह लौट आएं। बदमाशों ने 25 हजार नगदी और 70 हजार के जेवर पर हाथ साफ किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस दोनों घटना की जांच कर रही है।