• November 20, 2025 7:20 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फांसी पर लटका था पति जमीन पर पड़ी थी पत्नी की लाश, जानें मामला ….

ByReporter Pranay Raj

Jul 5, 2022

राज – 7903735887 

चंडी थाना अंतर्गत बदरवाली गांव में मंगलवार को बुजुर्ग दंपती की लाश मिली। 70 वर्षीँय कमलेश सिंह की लाश फंदे पर लटकी थी। जबकि, उनकी पत्नी शैला देवी की लाश कमरे में पड़ी मिली। घटना के खुलासा से ग्रामीण सकते मेंे आ गए। दो लोगों की मौत से लोग हैरान थे।
सूचना पाकर हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। मृतक को एक पुत्र सूर्य नायक कुमार तथा दो पुत्री है। दोनों शादीशुदा पुत्री अपने-अपने घर में रहती है। जबकि इंजीनियर पुत्र पटना में प्रावइवेट जॉब करता है।

डीएसपी ने बताया कि साक्ष्य व गवाहों से पूछताछ से घटना खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। बुजुर्ग को पेट में दर्द की शिकायत थी। इलाज के बाद भी उनका दर्द ठीक नहीं हुआ। उन्हें लगता था कि उन्हें गंभीर बीमारी है। इस कारण वह तनाव में रहते थे। पूर्व में भी तीन दफा खुदकुशी का प्रयास कर चुके थे। घटना के पहले एक पड़ोसी महिला बुजुर्ग के घर गई थी। जहां बुजुर्ग ने कहा था कि वह आज जान दे देंगे। उनकी पत्नी पूजा कर रही थी। कुछ देर बाद महिला दोबारा गई तो दंपती के खुदकुशी का खुलासा हुआ। घर का दरवाजा खुला था। प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि बुजुर्ग किसी तरह फंदे पर लटक गए। पत्नी की नजर जब पति की लाश पर गई तो उन्होंने भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला स्पष्ट हो जाएगा।