• November 20, 2025 7:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं , सबसे ज्यादा इस बात की मिली शिकायत ….

ByReporter Pranay Raj

Jul 3, 2022

राज – 7903735887 

नगर विधायक व सतारुढ़ दल के सचेतक डॉ. सुनील कुमार ने शहर के वार्ड संख्या 10 व 29 का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को दूर करने का आश्वासन दिया। लोगों ने भी उनके सामने कई मांगे रखी। सबसे अधिक गली-नाली से संबंधित समस्याएं सामने आयी।

वार्ड संख्या 29 के लोगों ने कहा कि अभी भी कई गलियों में ढलाई नहीं हुई है। नाली नहीं बनायी गयी है। सामुदायिक भवन भी जर्जर है। वार्ड संख्या 10 में मुख्य मार्ग से जुड़ने के लिए सड़क की मांग की गयी। विधायक ने कहा कि शहर में जो भी समस्याएं हैं उन्हें दूर करने के लिए योजना बनायी जाएगी। वह हमेशा विकास करने का प्रयास करते हैं। केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से भी आमलोगों का जीवन सरल हो रहा। मौके पर बिहारशरीफ दक्षिणी मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार डब्लू, विपिन कुमार, मुखिया जी, किस्टू कुमार, दीना नरेश, रंजीत कुमार, गोल्डेन कुमार आदि मौजूद थे।