• November 20, 2025 7:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कहर बन कर टूटी आकाशीय बिजली, 3 युवक की गयी जान …..

ByReporter Pranay Raj

Jul 1, 2022

राज – 7903735887 

जिले में शुक्रवार की शाम जिले में अलग अलग क्षेत्र में हुए वज्रपात से तीन युवकों की जान चली गयी | नालंदा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो लोगों की मौत हुई। जबकि तीसरी मौत दीपनगर थाना क्षेत्र में हुई है।

दीपनगर थाना क्षेत्र के मजीतपुर गांव में अर्जुन यादव के 18 वर्षीय पुत्र रामाधीन कुमार की जान चली गयी। परिजनों ने बताया कि वह खेत में भैंस चराने गया था। इसी दौरान वज्रपात होने से युवक गंभीर रूप से झुलकर खेत में गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नालंदा थाना क्षेत्र के भट्टबिगहा गांव में पप्पू चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार की जान चली गयी। परिजनों ने बताया कि बारिश की आशंका को देखकर युवक छत पर सूख रही मकई को हटाने गया था। उसी दौरान उसपर ठनका गिर गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के कूल गांव में हुई। झोपड़ी पर ठनका गिरने से गांव निवासी कंठू महतो की जान चली गयी। झोपड़ी में मौजूद तीन बकरियां भी झुलसकर मर गयीं। ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। संबंधित थानों की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है।