• November 20, 2025 7:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पहले महिला को जड़ा तमाचा, फिर हथियार से गोली मारने की दी धमकी; जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 30, 2022

राज – 7903735887 

नालंदा में पिस्तौल लेकर पत्नी को धमकाने व मारपीट करने के दो वीडियो वायरल हुए हैं। वीडियो अस्थावां थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का बताया जाता है। वीडियो में दिख रहे आरोपित की पहचान वीरेन पासवान के रूप में की गयी है। हालांकि, न्यूज नालंदा इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई का दावा कर रही है।

ग्रामीणों की माने तो आरोपित ने दो शादियां की है। पहली पत्नी उसकी मां के साथ रहती है। वह खुद दूसरी पत्नी के साथ रहता है। पहली पत्नी पीएम आवास योजना से घर बनवा रही है। इसी वजह से विवाद चल रहा है। आरोपित उसे घर बनाने से मना करने के लिए हथियार लेकर पहुंचता है और धमकी देता है। इसके बाद एक दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें वह पत्नी के साथ मारपीट करता दिख रहा है। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि वीडियो मिला है। इसकी जांच करने का निर्देश थाना को दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।