• November 20, 2025 7:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालन्दा – फाइन काटने पर पुलिस व वन विभाग के कर्मी आपस में भिड़े, बीच सड़क जमकर हुई ……

ByReporter Pranay Raj

Jun 30, 2022

सूरज – 7903735887 

नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर चौक के पास गुरुवार को बिहार पुलिस और वन विभाग के पुलिसकर्मियों में हेलमेट नहीं लगाने को लेकर नोकझोंक हो गई।

बताया जाता है कि राजगीर पुलिस अंबेडकर चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी दौरान नेचर सफारी में ड्यूटी के लिए जा रहे वन विभाग के पुलिसकर्मी वहाँ से बिना हेलमेट पहने गुजर रहे थे। जिसके बाद राजगीर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद वन विभाग के पुलिसकर्मी और स्थानीय पुलिस में नोकझोंक शुरू हो गई। अपने साथी को छुड़ाने के लिए वन विभाग के कई पुलिस कर्मी वहां पर पहुंच गए। जिसके बाद मौके से वरीय अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। मामला बढ़ता देख वहीं पर बिना हेलमेट लगाए वन विभाग के पुलिसकर्मियों को  पुलिस वालों ने जाने दे दिया।

अब सवाल उठता है कि क्या आम आदमी को भी बिना हेलमेट लगाए पुलिस चेकिंग के दौरान छोड़ देगी या फिर हेलमेट लगाने का नियम कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है। यह कानून पुलिसकर्मी पर लागू नहीं होता है।