• June 7, 2025 10:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पेड़ की डाली टूटकर बच्चे के ऊपर गिरी, मौके पर मौत …..

Jun 26, 2022

सूरज – 7903735887 

अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनंद गांव के पास रविवार को खंधा में पेड़ की डाली टूटकर नीचे से गुजर रहे बच्चे पर गिर गयी। हादसे में योगेन्द्र पासवान के 12 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार उर्फ सूरजभान कुमार  की मौत हो गयी। वह खंधे में काम कर रहे अपने पिता को खाना पहुंचाने जा रहा था।

ग्रामीणों ने बताया कि योगेन्द्र गांव के बाहर मनरेगा के तहत चल रही योजना में काम कर रहे थे। बच्चा अपने पिता के लिए खाना लेकर जा रहा था। तभी आम के पेड़ की डाली उसके उपर गिर गयी। शोर सुनकर आसपास काम कर रहे लोग दौड़े और बच्चे को डाली के नीचे से निकाला। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर लिया। उप प्रमुख शिशुपाल कुमार, विजय कुमार आदि ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। थानाध्यक्ष शोएब अख्तर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।