• November 20, 2025 7:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो की मौत: हाथों से हिंना का रंग सूखने के पहले काल ने बनाया विधवा, जानें हादसा…

ByReporter Pranay Raj

Jun 15, 2022

सूरज – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के डंगरापर टोला के पास बुधवार को तेज गति की बाइकों की भिड़ंत दो युवक की मौत हो गई। जबकि, महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस सभी जख्मी को सदर अस्पताल लाई। जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि तेज गति के कारण दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकराई। घटना में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, महिला समेत चार लोग जख्मी हुए। सभी जख्मी को विम्स रेफर कर दिया गया है।

इनकी हुई मौत
मृतकों में वेन थाना क्षेत्र के बेलदरिया गांव निवासी जक्कन चौहान का 18 वर्षीय पुत्र रघुवीर कुमार और मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदिया सराय गांव निवसी नंदलाल वर्मा का 25 वर्षीय पुत्र राजा कुमार है।
कौन-कौन हुआ जख्मी
मृतक रघुवीर के जख्मी चचेरे भाई अभिषेक कुमार उसकी पत्नी अनिता कुमारी और दूसरी बाइक पर सवार मृतक राजा के भाई सचिन कुमार व उसके भांजे प्रीतम कुमार को बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर कर दिया गया।
हिना सूखने के पहले सुहाग उजड़ा
परिजनो ने बताया कि रघुवीर चचेरे भाई अभिषेक के साथ उसके ससुराल वेना के पैठना जा रहा था। उसके साथ उसकी भाभी अनिता भी थी। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। रघुवीर के शादी पिछले माह 15 को हुई थी। पत्नी के हाथों के हिना का रंग सूखने के पहले काल ने महिला का सुहाग उजाड़ दिया।
काल बनी पसंदीदा बाइक
दूसरे मृतक राजा के परिजनों ने बताया कि युवक, भाई और भांजे के साथ वेन थाना क्षेत्र के एकसारा गांव रिश्तेदार के घर पूजा में जा रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। बिलखती बहन ने बताया कि बाइक उसके भाई की पसंदीदा था। परिवार ने कई बार उसे बाइक बदलने को कहा था। मगर वह पसंदीदा बाइक नहीं बदल रहा था। वही बाइक उसकी काल बन गई।