• November 26, 2026 10:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नहीं रुक रहा बारात में हर्ष फायरिंग का मामला , जानें कहां का वीडियो हुआ वायरल 

ByReporter Pranay Raj

Jun 13, 2022

राज – 7903735887 

नालंदा में एक बार फिर से हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। बारात के दौरान फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सरमेरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव का बताया जा रहा है। हालांकि, फायरिंग की यह घटना एक महीने से अधिक पुरानी बतायी जा रही है। पुलिस आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दावा कर रही है।

ग्रामीणों की माने तो मई महीने में गांव से कैलू पासवान के पुत्र की बारात निकल रही थी। डीजे की धुन पर महिलाएं और बच्चे नाच रहें थे। तभी एक युवक आया और राफइल से फायरिंग की। इसके बाद वह राइफल दूसरे युवक को देता है, उसके पास भी पहले से एक राइफल है। फायरिंग करने वाले युवक की पहचान जनार्दन पासवान के रूप में की जा रही है। थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।