• November 26, 2026 10:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजद नेताओं ने केक काट मनाया पार्टी सुप्रीमों लालू यादव का जन्मदिन …..

ByReporter Pranay Raj

Jun 11, 2022

राज – 7903735887 

राजद सुप्रीमो लालू यादव के 75 वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने शहर के टिकुलीपर मोहल्ले में केक काटकर व बच्चों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशियां मनायी। लोगों ने उनकी लंबी उम्र की कामना की। साथ ही फिर से बिहार की सत्ता में वापसी की उम्मीद जतायी।

राजद कार्यकर्त्ता राजू यादव ने कहा कि लालू ने गरीब-गुरबों को जुबान दी। वर्षों से सताये लोगों को उनका अधिकार दिलाया। उंच-नीच के बंधन से बिहार को आजाद कराया। उनके जैसा नेता सदियों में एक बार पैदा होता है। कार्यकर्ताओं ने उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि अभी बिहार को उनकी जरुरत है। मौके पर सोनू कुमार, रविशंकर यादव, मन्ना यादव, बलराम यादव, सुशील यादव, मनोहर यादव, सतेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, उजीर यादव आदि मौजूद थे।