• June 23, 2025 11:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मजदूर व किसान की चली गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 10, 2022

आशीष – 7903735887 

नालंदा थाना अंतर्गत कूल गांव के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन से कुचलकर भट्‌ठा मजदूर की मौत हो गई। मृतक सद्भावना नगर निवासी सौखी मांझी के 45 वर्षीय पुत्र मिंटू मांझी हैं।

परिजनों ने बताया कि मजदूर बहन के घर से पैदल लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे वह जख्मी हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से मजदूर को सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जख्मी को मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उनकी पहचान हुई। अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

इसी तरह खुदागंज थाना क्षेत्र के विद्युत पावर स्टेशन के पास गुरुवार की शाम बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक कटवा-रसलपुर गांव निवासी 50 वर्षीय किसान जवाहिर यादव हैं। अधेड़ बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। घटना के बाद चालक, बाइक छोड़कर फरार हो गया।

थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि बाइक जब्त कर ली गई है। जख्मी की मौत इलाज के दौरान हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। बीडीओ चंदन कुमार ने बताया कि परिवार परिवार को प्रावधान के तहत मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।