• June 13, 2026 10:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो स्कूटी सवारों की चली गई जान, जानें घटना….

ByReporter Pranay Raj

Jun 5, 2022

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के करगिल चौक के पास शनिवार की रात ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतक लहेरी थाना क्षेत्र के खानकाह के मकदूम बाग निवासी स्व. जावेद खान का 21 वर्षीय पुत्र साहिल खान और मो. अमीन का 17 वर्षीय पुत्र मो. नवाब है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सदर अस्पताल लाई। जहां डॉक्टर ने उनके मौत की पुष्टि की।

परिजनों ने बताया कि किशोर व युवक शाम में स्कूटी से घूमने निकला था। उसी दौरान करगिल चौक के समीप ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। ट्रक को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।