• November 20, 2025 7:26 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लव मैरिज की मिली सजा, ससुराल पहुंची बहू के साथ किया ऐसा बर्ताव ….. …

ByReporter Pranay Raj

Jun 5, 2022

राज – 7903735887 

लव मैरिज के असफल होने की घटना समाज में हर दिन सामने आ रही है। शारीरिक आकर्षण में प्रभावित होकर युवा परिणय सूत्र में बंध जाते हैं। उसके बाद दोनों की शारीरिक प्यास बूझते ही मनमुटाव हो जाता है। ज्यादात्तर प्रेम विवाह में इसी तरह का वाक्या सामने आ रहा है। ताजा वाक्या चंडी थाना क्षेत्र के कोरुत गांव का है। जहां रंजीत प्रसाद के पुत्र सन्नी कुमार ने दो माह पहले प्रेम विवाह किया। कुछ दिन युवक, पत्नी के साथ ससुराल में रहा। उसके बाद उसे मायके में छोड़ घर लौट आया। वायदा किया था कुछ दिन बाद वह उसे विदा कराकर ले जाएगा। दो माह तक विदा नहीं कराने पर विवाहिता व उसके परिवार को धैर्य जवाब दे गया। परिजनों के साथ विवाहिता ससुराल पहुंची तो पति व अन्य परिवार ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़िता पटना जिला के सकसोहरा थाना क्षेत्र के गोपायचक निवासी संजय कुमार की पुत्री श्वेता कुमारी है। विवाहिता घटना की शिकायत ले महिला थाना पहुंची। जहां से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

पीड़िता ने बताया कि सन्नी के भाई की शादी उसकी चचेरी बहन से हुई थी। इस कारण वह अक्सर घर आता था। उसी दौरान दोनों की जान पहचान बढ़ गई। मार्च माह में दोनों  ने पटना जिला के बाढ़ जाकर मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद युवक उसे अपने घर नहीं ले गया। कुछ दिन साथ रहने के बाद वह उसे मायके में छोड़कर चला गया। घर ले जाने में टालमटोल वह कर रहा था। तब विवाहिता परिजनों के साथ उसके घर पहुंच गई। जहां से उसे मारपीट कर निकाल दिया गया। महिला थानाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने बताया कि जांचोपरांत पुलिस कार्रवाई करेगी।