• November 20, 2025 3:32 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – साइकिल रैली कल, लेना है भाग तो जान लें नियम ….

ByReporter Pranay Raj

Jun 2, 2022

राज- 7903735887 

शहर में शुक्रवार को साइकिल रैली निकाल युवा पर्यावरण संरक्षण का लोगों को संदेश देंगे। विश्व साइकिल दिवस पर इसका आयोजन नेहरू युवा केंद्र की अगुआई में होगी। इसमें कोई भी शहरवासी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए 3 जून को सुबह 7 बजे साईकिल लेकर किसान कॉलेज पहुंचना होगा | रैली किसान कॉलेज से निकलकर सोहसराय चौक, अस्पताल चौक, रांची रोड, कारगिल चौक होते हुए पीएमएस कॉलेज पहड़पुरा तक जाएगी। इस बीच हमारे युवा लोगों को स्वस्थ रहने व साइकिल से होने वाले लाभ की जानकारी देंगे।

केंद्र की जिला युवा अधिकारी पिंकी गिरि ने गुरुवार प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि तीन जून को विश्व साइकिल दिवस के मौके पर इसका आयोजन किया गया है। लोग साइकिल को भूलते जा रहे हैं। जबकि, आज भी यह सुलभ यातायात का बहुत ही सशक्त माध्यम है। इसे गरीब वर्ग के लोग भी रख सकते हैं। न डीजल न पानी न मेंटेंनेंस बस चलाते रहें और मंजिल तक पहुंच जाएं। साइकिल चलाने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी, स्वस्थ ठीक रहेगा, पैसे बचेंगे व पर्यावरण संवरेगा। मौके पर अमर राजपूत, प्रिंस कुमार, विकास कुमार, कार्यक्रम सहायक शिवनारायण दास, निशु कुमारी व अन्य मौजूद थीं।