• February 25, 2026 11:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चाचा ने भतीजे को मार दी गोली, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Jun 1, 2022

राजा – 793735887 

इस्लामपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बुधवार को भूमि विवाद में चाचा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भतीजे को गोली मार दी। जख्मी शशिभूषण कुमार के पुत्र रौशन कुमार राज को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पिता ने अपने दो भाइयों समेत गोतिया के नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी है। आरोपियों पर घर में लूटपाट का भी आरोप है। पुलिस ने कार्रवाई एक एक आरोपित संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

गृहस्वामी ने बताया कि वह पांच भाई हैं। पंचों के माध्यम से सभी भाइयों के बीच बंटवारा हो चुका है। उन्हें डेढ़ कट्ठा परती जमीन मिली थी। उस पर घर बनाने के लिए दीवार लगायी थी। भाई संतोष कुमार व रविभूषण कुमार अपने सहयोगियों के साथ आया और घर के सामने गाली-गलौज करते हुए दीवार गिरा दिया। उनके बेटे ने विरोध किया तो देसी कट्टा से उसके गर्दन में गोली मार दी।

इसके बाद बदमाशों ने घर में घुसकर जेवर व नगद 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में घटना हुई है। एक आरोपित संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।