• February 25, 2026 10:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रेलकर्मी समेत दो सगे भाइयों की मौत से कोहराम, जानें कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Jun 1, 2022

राज – 7903735887 

हरनौत के बस्ती गांव निवासी दो सगे भाइयों की पटना जिला के सालिमपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार की रात दोनों बाइक पर सवार हो पटना जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन से उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए थे।
मृतक बस्ती गांव निवासी शत्रुध्न सिंह के ठेकेदार पुत्र अरविंद सिंह और लोको पायलट पंकज कुमार हैं। पटना से पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को सगे भाइयों का शव गांव लाया गया। जिसके बाद परिवार की दहाड़ गांव में गूंजने लगी।
मृतक अरविंद सिंह ठेकेदार करते थे। वह अपने पीछे तीन बेटी और एक बेटा छोड़ गए। इसी तरह पंकज को तीन माह की एक बेटी है।