• June 7, 2025 10:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक को मारी गोली, जानें कारण ….

May 29, 2022

राज – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के पुनहा गांव में रविवार की शाम बदमाशों ने घर में घुसकर युवक को गोली मार दी। जख्मी मसुदन चौधरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जाता है।

परिजनों ने बताया कि चार महीना पहले गोतिया के लोगों से विवाद हुआ था। रविवार को युवक बाहर से घर जा रहा था। तभी घात लगाये बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली युवक की कमर में लगी है। ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।