• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रोटी के लिए युवक कर रहा था मजदूरी, चली गई जान…

ByReporter Pranay Raj

May 28, 2022

रोहित – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव में शनिवार को मकान निर्माण में लगे मजदूर की ऊंचाई से गिरकर जान चली गई। मृतक सिलाव थाना क्षेत्र के भदारी गांव निवासी सुधीर सिंह का पुत्र रंजन सिंह है।
पिता ने बताया कि छह दिनों से पुत्र नकटपुरा में रहकर काम कर रहा था। पुत्र के मोबाइल से किसी ने फोन कर उन्हें बताया कि रंजन की तबीयत खराब है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। परिजन के अस्पताल पहुंचने पर जख्मी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने बताया कि ऊंचाई पर काम करने के दौरान पैर फिसलने से जमीन पर गिरकर युवक की मौत हो गई। परिवार के लोग गृहस्वामी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए, मुआवजा की मांग कर रहे हैं।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।