• November 20, 2025 7:32 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – देश सेवा के काबिल बन राजगीर प्रशिक्षण केंद्र से निकले 434 सीआरपीएफ जवान…

ByReporter Pranay Raj

May 28, 2022

आशीष – 7903735887 

सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र राजगीर में 48 वें बैच के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण केंद्र राजगीर में ट्रेनिंग लिए देश भर से कोने-कोने से आये 434 नव प्रशिक्षु आरक्षियों ने पासिंग परेड में हिस्सा लिया। प्रशिक्षण समारोह आईपीएस अधिकारी आईजी अमीत कुमार व सीआरपीएफ डीआईजी संजय कुमार सिंह ने परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी ली। सभी 44 सप्ताह का प्रशिक्षण लेकर अब देश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपने मातृ भूमि की सुरक्षा के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा, दंगा, नक्सलवाद, आतंकवाद, जैसे मामलों में सेवा देंगे।
आईजी अमीत कुमार ने कहा कि राजगीर की यह भूमि ऐतिहासिक और पावन है। भगवान बुद्ध और महावीर की कर्मस्थली और धर्मस्थली है। सशक्त मगध साम्राज्य की राजधानी भी रही। वीरों और महात्माओं की इस भूमि पर प्रशिक्षण प्राप्त करना अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आपने, अपने कैरियर और देश सेवा के लिए एक महान बल को चूना है। जो विश्व का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है। इसका गौरवशाली इतिहास है जो पूरे देश को गौरवांवित करता है।
सीआरपीएफ बल एक ऐसा बल है जो देश के आंतरिक सुरक्षा की विभिन्न आयामों जैसे आतंकवाद, नक्सलवाद, दंगा नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और आम चुनावों में अपना भरपूर योगदान देता है। यह महान बल भारत में विभिन्नता में एकता की छवि को सच्चे शब्दों को प्रतिबिंबित करता है। समय के अनुरूप अपनी समायोजन की क्षमता और सत्यनिष्ठा के परिपालन में विभिन्न संवैधानिक निकायों में जनता के बीच पूर्ण विश्वास रखता है।