• February 25, 2026 10:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – करोड़ों की मालकिन फूटपाथ पर रहने को बेबस, जानें बुजुर्ग विधवा की मजबूरी…

ByReporter Pranay Raj

May 28, 2022

सूरज – 7903735887 

बिहार थाना अंतर्गत भैंसासुर मोहल्ला में करोड़ों की मालिकिन विधवा को बहू द्वारा घर से निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता स्व. छोटे डॉक्टर की पत्नी सुदामा देवी शनिवार को शिकायत लेकर थाना पहुंची। जिसके बाद पुलिस महिला को उसके घर लेकर गई। जहां बहू ने दरवाजा नहीं खोला। तब पुलिस बुजुर्ग को बैरंग ले लौट गई।
बुजुर्ग ने बताया कि शहर में उनका 5 मकान और कई कीमती भूमि है। जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ों में है। इसके बाद भी वह फूटपाथ वर और रिश्तेदार के घर रहने को विवश हैं। बहू घर में रहने नहीं देती है। उनके पुत्र संतोष ने दो शादी की है। पहली पत्नी यहां और दूसरी, दूसरे प्रदेश में पति के साथ रहती है। बेटा भी मुंह मोड़ चुका है। कभी-कभार खबर लेता है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पूर्व में भी इस मामले में सुलह का प्रयास किया गया था। महिला के पुत्र को बुलाया गया है।