• November 20, 2025 7:37 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो की मौत : किशोर समेत दो को काल ने लीला ….

ByReporter Pranay Raj

May 21, 2022

आशीष – 7903735887 

इस्लामपुर थाना क्षेत्र के अमरुदिया बिगहा गांव में शुक्रवार की रात सर्पदंश से बालक की मौत हो गयी। मृतक महेन्द्र पासवान का पुत्र विकास कुमार उर्फ श्री है। पिता ने बताया कि रात को वह झोपड़ीनुमा घर में कुछ काम कर रहा था। उसी दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी मौत हो गयी।

कुएं में गिरकर बुजुर्ग की मौत

हिलसा थाना क्षेत्र के पकड़िया बिगहा गांव में शुक्रवार की देर शाम कुएं में गिरकर बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक 70 वर्षीय बहोरी यादव हैं। वह घर से शौच करने के लिए निकले थे। उसी दौरान अंधेरे की वजह से फिसलकर कुएं में गिर गये।

पुत्र कौशल कुमार ने बताया कि घर के पास ही कुआं हैं। जिस समय वह घर से निकले, बिजली कटी हुई थी। अंधेरे के कारण ही वह कुएं में गिर गये। जब लोगों को पता चला तो किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया। तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष कुणालचंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है।