• November 20, 2025 7:38 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – समाजसेवी ने की ब्रांडेड घड़ी-चश्मा शो रूम की शुरूआत, जानें क्या है खास…

ByReporter Pranay Raj

May 18, 2022

राज  – 7903735887 

शहर के रामचंद्रपुर बस स्टैंड के समीप स्थित अम्बे होटल में टाइटन घड़ी व चश्मे के शो रूम, लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन स्टोर की शुरुआत की गयी। शो रूम का उद्घाटन भावी मेयर प्रत्याशी व समाजसेवी मो. दानिश मल्लिक के हाथों हुई।

इस मौके पर मो. मल्लिक ने शो रूम के विकास की कामना करते हुए कहा कि शहर के साथ नागरिक भी स्मार्ट हो रहे हैं। इस कारण युवाओं में ब्रांडेड उत्पादों की मांग बढ़ रही है। नामचीन कंपनियों की घड़ी-गॉगल्स युवाओं की शौक में शुमार है। शो रूम की खासियत है कि यहां सभी रेंज उपलब्ध है।

संचालक गगन जोशी ने बताया कि शहरवासियों को टाइटन जैसे ब्रांडेड कपनियों की घडी और गॉगल्स के लिए अब दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं है। उचित मूल्य में ब्रांडेड उत्पाद लोगों को यहां मिलेगा। घड़ी की रेंज 625 व 999 रुपए से शुरूआत है। शो रूम में इतने आकर्षक डिजाइन में उत्पाद उपलब्ध हैं कि ग्राहक बिना खरीदारी के लौट नहीं सकते।

यही नहीं, यहां मुफ्त आंख जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। कंपनी का उत्पाद उनके शाे रूम से लोग एक्सचेंज भी करा सकते हैं। इस मौके पर कंपनी के अभिषेक चक्रवर्ती, अमीत सिंह, अभि घोष, विक्रम पाटिल, वेदिका मेहर, बंटी कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।