• November 20, 2025 7:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नवादा जिला से लापता दो किशोरों की गिरियक में मिली सड़ी-गली लाश, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 17, 2022

आशीष – 7903735887 

गिरियक थाना अंतर्गत पंचाने नदी के पास पहाड़ पर से दो किशोरों की मंगलवार को सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस शवों को कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

मृतकों की पहचान नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के वरनावां गांव निवासी मिट्ठू मांझी के 12 वर्षीय पुत्र विकास कुमार व अकलू मांझी के 13 वर्षीय पुत्र काली मांझी के रूप में की गयी है। दोनों 11 मई से ही गायब थे। ग्रामीणों के साथ ही परिजन भी हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

पहाड़ के उपर एक मंदिर है। मंगलवार को कुछ लोग वहां गये तो तेज बदबू से उन्हें नाक बंद करना पड़ा। देखा तो मंदिर के पास ही दो शव पड़े थे। शव काफी पुराने थे। इस वजह से उनकी हालत खराब हो गयी थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर एसपी अशोक मिश्रा, डीएसपी प्रदीप कुमार के साथ गिरियक व राजगीर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी।

शव को पहाड़ से नीचे लाया गया। मृतक के पिता मिट्ठू ने बताया कि उनका बेटा शादी समारोह में लौंडा नाच का काम करता था। गांव का काली भी उसके साथ रहता था। दोनों छह दिनों से गायब थे। बदमाशों ने बेरहमी से दोनों को मार डाला। परिवार किसी से रंजिश से इंकार कर रहा है। राजगीर डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।