• November 20, 2025 7:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तिलक में गया था परिवार बदमाशों ने घर से कर ली साढ़े चार लाख के संपत्ति की चोरी 

ByReporter Pranay Raj

May 9, 2022

राज – 7903735887 

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के पिरोजा गांव में चोरों ने खाली पड़े घर से साढ़े चार लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। परिवार के लोग तिलक समारोह में गये थे। आधी रात को लौटे तो पता चला कि चोरी हो गयी है। पीड़ित सुबोध शर्मा ने पुलिस ने घटना की शिकायत की है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार आंसू बहा रहा है।
उन्होंने बताया कि ममेरे भाई के घर तिलक समारोह था। घर में ताला लगाकर परिवार के सभी लोग इस्लामपुर थाना क्षेत्र के वेशमक गांव चले गये थे। वहां से करीब 12 बजे रात को अपने घर पहुंचे। घर के अंदर पहुंचे तो होश उड़ गये। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। बक्से का ताला भी टूटा हुआ था। दीवार फांदकर चोर घर में घुस गये थे। जेवर व नगद समेत साढ़े चार लाख की संपत्ति चुरा ली थी। हालांकि, पड़ोसियों को भी चोरी की भनक नहीं लगी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर गयी थी। मामले की छानबीन चल रही है।