• June 7, 2025 9:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहनाई बजने के पूर्व घर में पसरा मातम , जानें मामला ….

May 7, 2022

आशीष – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के सतनाग गांव में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गयी। मृतक 32 वर्षीय सिकंदर रविदास है। घर में भतीजी की शादी की तैयारी चल रही थी। उससे पहले ही चाचा की जान चली गयी। शादी की खुशियां मातम में बदल गयी।

परिजनों ने बताया कि सिंकदर के भाई की बेटी की शादी है। बारात आने वाली है। घर में पंडाल बना हुआ है। पंडाल में ही वह करंट की चपेट में आ गया। शादी के कोलाहल में काफी देर बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके बाद भी परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।