• February 25, 2026 11:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डोली से पहले उठी अर्थी, घर में मचा कोहराम ….

ByReporter Pranay Raj

May 4, 2022

राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के खंदकपर मोहल्ला में डोली उठने से पहले महिला की अर्थी उठने से घर में कोहराम मच गया । मृतका किशोर प्रसाद की 50 वर्षीया पत्नी सविता देवी है । परिजनों ने बताया कि आज उनकी गोतनी की पुत्री की शादी थी | दिल्ली से बारात पहुंच भी गई थी । इधर घर में शादी की रस्म चल रही थी। इसी बीच अचानक उनकी तबियत खराब हो गयी ।आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घर के परिजनों की इसकी जानकारी मिली शादी के घर में कोहराम मच गया परिजनों की चीख पुकार से खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया।मृतिका की कोई पुत्री नहीं थी इस कारण वे ही अपनी गोतनी की पुत्री  की  शादी की सारी रस्म निभा रही थी ।