• September 21, 2026 11:12 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -हादसे में पॉलीटेक्नीक के छात्र की चली गयी जान, जानें मामला ….

ByReporter Pranay Raj

Apr 29, 2022

आशीष – 7903735887 

गिरियक थाना क्षेत्र के कतरीसराय-गिरियक मार्ग पर बड़हेत गांव के पास गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन से कुचलकर पॉलीटेक्नीक के छात्र की मौत हो गयी। मृतक राजपुर गांव निवासी छोटेलाल प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार है। वह शाम को पढ़ाई कर घर वापस लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।

परिजन ने बताया कि पंकज केके पॉलीटेक्नीक कॉलेज का छात्र था। गुरुवार को कॉलेज से वापस घर लौट रहा था। तभी पीछे से किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत हुई है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है।