• November 20, 2025 7:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नौकरी लगते ही गिरगिट की तरह बदला मंगेतर, पुलिस से कार्रवाई की गुहार ….

ByReporter Pranay Raj

Apr 26, 2022

आशीष – 7903735887 

एसएससी की परीक्षा में रिजल्ट हो गया तो युवक शादी से मुकर गया। थकहार कर पीड़ित श्रीचंदपुर गांव निवासी राम ईश्वर राम की पुत्र सुगनी कुमारी अपने माता-पिता के साथ न्याय की गुहार लगाने रहुई थाना पहुंची।

उसने बताया कि करीब छह महीने पहले उसकी शादी रहुई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय हुई थी। तय होने के बाद उपहार के रूप में लड़की के परिजन ने नगद रुपये व बाइक दिये थे। दोनों घंटों मोबाइल पर बात करते थे। दो महीना पहले युवक का रिजल्ट एसएससी में हो गया। इसके बाद युवक शादी से मुकर गया। पीड़ित परिवार युवक के घर पहुंचा तो उसके परिजन ने भी शादी से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता पुलिस की शरण में पहुंची। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।