• November 20, 2025 8:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – स्नैक्स लाने घर से निकली मासूम से दरिंदगी …

ByReporter Pranay Raj

Apr 24, 2022

सूरज – 7903735887 

बेन थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की घिनौनी घटना हुई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि 8 वर्षीय बच्ची घर से दुकान कुरकुरे लाने जा रही थी। रास्ते में आरोपी मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ खेतों की ओर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दर्द व रक्तस्राव होने से बच्ची चीखने लगी। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। घर आकर बच्ची ने आपबीती बताई। जिसके बाद लहूलुहान हालत में बच्ची को लेकर परिजन थाना पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि बच्ची दुकान से कुरकुरे लाने जा रही थी। तभी आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ कुकृत्य किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है एवं अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।