• June 7, 2025 4:36 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शौच गई महिला का मुंह बंदकर बदमाश ने किया, गिरफ्तार…

Apr 20, 2022

एन.के.सिन्हा – 7903735887 

नूरसराय थाना अंतर्गत एक गांव में मंगलवार की रात घर की छत पर शौच के लिए गई विवाहिता से पड़ोसी बदमाश ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुन परिवार ने बदमाश को पकड़, पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने पड़ोसी बदमाश को आरोपित कर केस दर्ज कराया है।

आरोपों में महिला ने बताया है कि रात करीब 10 बजे घर की छत पर बने शौचालय में वह शौच के लिए गई। उसी दौरान पड़ोसी बदमाश छत फांदकर आ गया और उन्हें पकड़ लिया। बदमाश महिला का मुंह बंद कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किसी तरह महिला शोर मचाने में सफल हुई। शोर सुन देवर के नींद खुल गई। जिसके बाद बदमाश को पकड़ लिया गया। सूचना पाकर आई पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ली।

थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि महिला के बयान पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।