• November 20, 2025 7:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किशोरी से दरिंदगी ,रिश्ते की दुहाई के बाद भी बनाया हवस का शिकार …

ByReporter Pranay Raj

Apr 17, 2022

राजा – 7903735887 

बिंद थाना इलाके से एक नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी किये जाने का मामला सामने आया है।13 वर्षीय बेटी के खून से सना कपड़ा देख मां हैरान रह गई। पूछने पर बच्ची ने जो खुलासा किया उसे सुनकर मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। चचेरे भाई ने किशोरी को कमरे में बंदकर कई बार हवस का शिकार बनाया था। घटना बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को हुई। किशोरी की मां ने भतीजा पिंटू कुमार को आरोपित कर केस दर्ज कराया। पुलिस किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाई।

आरोपों में महिला ने बताया है कि पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। आरोपी भतीजा अक्सर घर आता-जाता था। बदमाश बच्ची को मिठाई खिलाने का झांसा दे अपने घर बुलाया और छत पर बने कमरे में बंदकर दिया। शाम तक बदमाश ने बच्ची से दो दफा कुकृत्य किया। बच्ची की चीख बार न निकले इस कारण उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया गया था। रिश्ते की दुहाई देने के बाद भी बदमाश को दया नहीं आई।
थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।