• June 7, 2025 3:39 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कोचिंग से लौट रही छात्रा की मौत, बहन जख्मी, जानें घटना…

Apr 12, 2022

राजा – 7903735887

रहुई थाना अंतर्गत मंदिरपुर गांव के समीप मंगलवार की शाम स्कॉर्पियो से कुचलकर स्कूली छात्रा की मौत हो गई। जबकि, उसकी छोटी बहन जख्मी हो गई। मृतका मुकेश यादव की 6 वर्षीया पुत्री गौरी कुमारी है। जख्मी सुधा इलाजरत है।

परिवार ने बताया कि दोनों बहन बाजार से कोचिंग में पढ़ाई कर लौट रही थी। उसी दौरान दोनों को स्कॉर्पियो टक्कर मारते हुए फरार हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से बहनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आ गए। ग्रामीण गांव के समीप स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।