• November 20, 2025 7:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पेट्रोल का रुपया मांगने पर बदमाशों ने लूट लिया पंप…

ByReporter Pranay Raj

Apr 10, 2022

राजा – 7903735887 

थरथरी थाना अंतर्गत प्रतापपुर मोड़ के समीप स्थित श्रीराम पेट्रोल सर्विस स्टेशन से हथियार से लैस चार लुटेरों ने रविवार की शाम तीन लाख रुपया लूट लिया। विरोध पर कैशियर रमेश कुमार को बट से पीटकर जख्मी कर दिया गया। घटना को अंजाम दे चारों बदमाश बाइक पर सवार हो फरार हो गया।

दूसरे कर्मियों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई।

जख्मी कैशियर ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार युवक पेट्रोल भराया। इसके बाद अंदर आ गया। वह सोचे कि युवक मोबाइल से पेमेंट करेगा। चारों बदमाश एकाएक हथियार निकाल काउंटर से तीन लाख रुपया लूट लिया। विरोध करते हुए वह बदमाशों से उठम-पटकी करने लगे। तब लुटेरों ने बट से पीटकर उन्हें जख्मी कर दिया। लूट के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गया। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि छिनतई की घटना हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है।