• February 25, 2026 12:51 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कैदी के मौत का सिलसिला जारी, इस बार गई छेड़खानी के बंदी की जान

ByReporter Pranay Raj

Apr 9, 2022

राज – 7903735887 

बिहारशरीफ मंडल कारा के एक कैदी की फिर मौत हो गयी। एक माह पूर्व भी हत्या के विचाराधीन कैदी की इलान के दौरान जान गई थी। जिसके बाद जेल प्रशासन पर थर्ड डिग्री से टॉर्चर का आरोप लगा था।

इस बार विम्स में इलाज के दौरान छेड़खानी के आरोप में पकड़े गए कैदी की मौत हुई। मृतक पटना जिला के चिकासी गांव निवासी कमलेश नट का पुत्र धनंजय नट है। जेल प्रशासन शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

बताया जा रहा है कि फरबरी में खुदागंज थान पुलिस धनंजय नट को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार की थी।

जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पूर्व में कैदी का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया था। टीबी की जांच में रिपोर्ट नगेटिव थी। फिर तबियत बिगड़ने पर विम्स ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।