• June 7, 2025 4:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सरपंच को गांव में दौड़ा-दौड़ाकर लाठी से पीटा, जानें कारण…

Apr 3, 2022

आशीष – 79037358887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव में रविवार को बदमाश ने सरपंच को को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी से पीटा। जख्मी सरपंच विनोद प्रसाद को परिजन व ग्रामीण इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं।

सरपंच ने बताया कि गांव का एक शराब धंधेबाज नशे में था। उन्होंने कहा कि गांव में शराब बिक्री करोगे तो जेल जाओगे। इससे बदमाश आक्रोशित हो लाठी से हमला कर दिया। गांव में दौड़ा-दौड़ाकर उनकी पिटाई की गई। पीड़ित ने केस का आवेदन थाने में दिया है।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि सौतले भाई से दो दिनों से विवाद चला आ रहा था। उसी खुन्नस में घटना हुई। जांचोपरांत पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी। सरपंच के पिता ने दो शादियां की थी।