• November 20, 2025 7:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गिरने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने दबोच लिए दो बदमाश, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Apr 2, 2022

राज – 7903735887

पुलिसकर्मियों की लापरवाही के किस्से अक्सर सामने आते रहते हैं। हालांकि, कई पुलिसकर्मियों की बहादुरी की मिसाल भी दी जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया शुक्रवार की शाम वेना थाना क्षेत्र के पोराजित गांव से। अपराधियों को खदेड़ने के दौरान थानाध्यक्ष गिर पड़े। इसके बाद भी उन्होंने पुलिसकर्मियों की मदद से दो बदमाशों को दबोच लिया।

दरशल , पोराजित गांव में चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हो रही थी। पुलिस पहुंची तो बदमाश उनके सामने भी गोलियां चला रहे थे। पुलिसकर्मियों ने खदेड़कर दो बदमाशों को हथियार के साथ दबोच लिया। उनके पास से दो देसी कट्टा, नौ कारतूस व आधा दर्जन खोखा बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाश रविन्द्र यादव व सुर्यदेव यादव हैं। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गोलीबारी में जालंधर यादव जख्मी हो गया है। उसका इलाज हरनौत अस्पताल में कराया गया है। इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गयी है। घटना के बाद गांव के दो पक्षों में तनाव बना हुआ है।