• February 25, 2026 11:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लखीसराय से चार सड़क लुटेरा गिरफ्तार, एक सप्ताह पूर्व ….

ByReporter Pranay Raj

Mar 26, 2022

राज – 7903735887 

बिन्द थाना क्षेत्र के ताजनीपुर पुल के पास 9 मार्च को बदमाशों ने चालक को जख्मी कर ई-रिक्शा व मोबाइल लूट लिया था। मामले में पुलिस ने लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र से चार सड़क लुटेरों लूटी गई टोटो और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है । सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि 9 मार्च को बाढ़ से बिन्द के लिए ई-रिक्शा रिजर्व किया था। ताजनीपुर पुल के पास चाकू मारकर चालक चंदन कुमार को जख्मी कर ई-रिक्शा 4 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया था। मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर इस मामले का खुलासा हुआ है। लोग के पास से लूटी गई टोटो और मोबाइल भी बरामद किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपियों में लखीसराय जिला के कवैया थाना क्षेत्र के काली पहाड़ी गांव निवासी कृष्णनंदन राम का पुत्र पवन कुमार ,कमलेश मिश्रा का पुत्र राजेश कुमार ,संजय मंडल का पुत्र राजा कुमार और विजय वर्मा का पुत्र पवन कुमार है ।

छापेमारी टीम में सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ,बिंद थानाध्यक्ष अभय कुमार ,सरमेरा थानाध्यक्ष विवेक राज के अलावा पुलिस बल के जवान मौजूद थे ।