• June 13, 2026 10:46 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कहीं दिखे दोनों महिला तो तुरंत करें पुलिस को सूचित, जानें करतूत ….

ByReporter Pranay Raj

Mar 25, 2022

राज – 7903735887 

बिहारशरीफ के गौतम बुद्धा अस्पताल से दो महीने पहले नवजात बच्चे की चोरी हुई थी। दो महीने बाद पुलिस ने संदिग्ध महिला चोरों की तस्वीर जारी की है। तस्वीर सीसीटीवी कैमरे की है। पुलिस की माने तो अस्पताल में ही उनकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।

सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि गौतम बुद्धा अस्पताल से बच्चे की चोरी हुई थी। अनुसंधान के क्रम में दो महिलाओं की तस्वीर सामने आयी है। उनकी पहचान अभी नहीं हो पायी है। उन्होंने आम लोगों से इनकी पहचान कर पुलिस को सूचना देने की अपील की है। सूचना देने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही उनकी पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।