• February 25, 2026 12:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा , मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चुराया 

ByReporter Pranay Raj

Mar 25, 2022

सूरज – 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र के कथराही मोड़ के समीप ब्रह्मा स्थान के मंदिर से गुरुवार की रात अष्टधातु से बने राधा-कृष्ण की पौराणिक मूर्ति की चोरी बदमाशों ने कर। ली

घटना का खुलासा शुक्रवार को हुआ जब पुजारी पूजा करने के लिए पहुंचे। कथराही गांव निवासी 85 वर्षीय पुजारी लखन यादव ने बताया कि आज जब वह हर दिन की तरह ब्रह्मा मंदिर पूजा पाठ करने के लिए आए तो मुख्य दरवाजा पर लगा ताला टूटा हुआ था। अनहोनी की आशंका से जैसे ही अंदर देखा तो अष्टधातु से बने राधा कृष्ण की मूर्ति गायब थी।

इतना ही नहीं है मंदिर में लगा घंटा भी बदमाशों के द्वारा चोरी कर ली गई। जिसके बाद इसकी जानकारी गांव वालों को दी।चोरी की सूचना पर पहुंचे बिंद थाना पुलिस जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि बाइपास किनारे स्थित मंदिर से भगवान की मूर्ति की चोरी कर ली गई है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही मूर्ति को बरामद कर लिया जाएगा।