• September 22, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालन्दा – लोहे के रॉड से पीटकर किशोर की हत्या ,चाची को बचाने गया था …..

ByReporter Pranay Raj

Mar 24, 2022

राज – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में 21 मार्च को दो महिलाओं के बीच हुए झगड़े में बीच बचाव करने गए किशोर को पीटकर जख्मी कर दिया गया था। ईलाज के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक सुचित पासवान का 16 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मिथुन कुमार की चाची स्वर्णलता देवी से गांव की एक महिला से पूर्व के विवाद को लेकर लड़ाई हो रही थी। तभी किशोर बीच-बचाव करने गया। उसी दौरान किशोर की लोहे के रड से पिटाई कर दी गई। जख्मी हालत में किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर कर दिया। आज निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई।

चंडी थाना अध्यक्ष ऋतू राज ने बताया कि 21 मार्च को पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों तरफ से एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है। दोनों तरफ से तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम करा के परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया है।