• June 13, 2026 10:33 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भीड़ के हत्थे चढ़ा फाइनेंस कर्मी और चालक , पुलिस ने बचाई जान …

ByReporter Pranay Raj

Mar 24, 2022

राज – 7903735887

बिहार थाना क्षेत्र के महलपर मोहल्ला में गुरुवार को भीड़ ने फाइनेंस कर्मी और ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। दर्जनों के बीच दोनों पर लात घूंसे बरसा रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को भीड़ के कब्जे से रिहा करा, इलाज के लिए अस्पताल लाई। जहां से ट्रैक्टर चालक को रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर के पोल में टकराने के बाद मोहल्लेवासी उग्र हो गए। जिसके बाद चालक व फाइनेंस कर्मी की पिटाई कर दी।

फाइनेंस कर्मी सूरज कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के पास कंपनी का रुपया बकाया था। वह महलपर ट्रैक्टर रोकने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान चालक ने पोल में टक्कर मार दिया। इसके बाद लोग चालक की पिटाई करने लगे। बीच बचाव पर उनकी भी पिटाई की गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों को बचाई।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पोल में टक्कर के बाद भीड़ ने दोनों की पिटाई की। पुलिस दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करेगी।