• June 13, 2026 10:37 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालन्दा – सड़क हादसे में मजदूर की गयी जान ,परिजनों में मचा कोहराम ….

ByReporter Pranay Raj

Mar 23, 2022

रोहित – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर रजौली निर्माणाधीन एन एच 20 रोड पर देवी सराय चौक के समीप प्रकाश कोल्ड स्टोरेज के पास अज्ञात ट्रक के चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के लाल बाग निवासी रामाश्रय चौहान का 30वर्षीय पुत्र नंदलाल चौहान है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नंदलाल चौहान घर से सुबह खाना खाने के बाद मजदूरी के लिए बिहारशरीफ आया था उसी दौरान बाईपास में अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों से उन्हें सूचना मिली की नंदलाल चौहान सड़क किनारे गिरा हुआ है। आकर देखा तो उसके मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दीपनगर थाना अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है पुलिस जांच में जुट गई है |