• June 14, 2026 12:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अभी अभी सेल्फी लेने के चक्कर में बाइक सवार तीन की मौत….

ByReporter Pranay Raj

Mar 20, 2022

राज – 7903735887 

चंडी थाना अंतर्गत मिल्कीपुर गांव के समीप रविवार को तेज गति की बाइक अनियंत्रित होकर बाबा चौहरमल मंदिर से टकरा गई। जिससे तीन सवारों की मौके पर मौत हो गई। जबकि चौथा सवार जख्मी हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस सभी को स्थानीय अस्पताल लाई। जहां डॉक्टर ने तीन के मौत की पुष्टि की। मृतकों की पहचान चंडी के सिमरिया गांव निवासी सतेंद्र महतो के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, शैलेंद्र महतो के 20 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गई है। तीसरे शव की पहचान नहीं हो सकी है। जख्मी बेलछी थाना क्षेत्र के भूआपर गांव निवासी चंदन कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि अपाची बाइक पर सवार चारों युवक बख्तियारपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर बैठा एक युवक सेल्फी लेने लगा जिससे बाइक अनियंत्रित होकर मंदिर से टकरा गई। जिससे चारों सवार जख्मी हो गए।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से सभी जख्मी को अस्पताल ले गई। जहां 3 को मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि तेज गति के कारण हादसा हुआ। जिसमें 3 सवारों की मौत हो गई। एक जख्मी है ।परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।