• November 20, 2025 7:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खेल रहे किशोर को बदमाशों ने मार दी गोली, सगे पर संदेह…

ByReporter Pranay Raj

Mar 14, 2022

सूरज – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर मोहल्ला में सोमवार को खेल रहे किशोर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। परिवार के लोग आनन-फानन में जख्मी जितेंद्र कुमार के 12 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर कर दिया गया। गोली किशोर की जांघ में लगी थी। करीब घंटे भर बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर, परिजनों से पूछताछ के आधार पर जांच में जुट गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। चर्चा है कि खेल-खेल में बच्चे को गोली लगी।

जख्मी सोहसराय के बाजार क्षेत्र का निवासी है। आशानगर में उसका ननिहाल है। जहां वह अपने ममेरे भाई के साथ मंदिर के समीप खेलने गया था। नानी ने बताया साहिल खेलने के लिए निकला था। कुछ देर बाद जख्मी हालत में लौटा और गोली लगने की बात बताई। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जख्मी के फर्द बयान के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा।