• November 26, 2026 12:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जमादार की दबंगई, वाहन चेकिंग के दौरान युवक की दनादन पिटाई का वीडियो वायरल…

ByReporter Pranay Raj

Mar 13, 2022

राज – 7903735887

जिले में वीडियो वायरल होने का सिलसिला जारी है। रविवार को रहुई थाना के जमादार अनिल कुमार का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें पदाधिकारी वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक की दनादन पिटाई कर रहे हैं। कुछ सेकेंड में युवक पर तमाचे की बौछार कर दी गई। इसके बाद लाठियां चलाते हुए मां-बहन को गालियां देने लगे।

उक्त पदाधिकारी का विवादों से पुराना नाता रहा है। 22 नवंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वाहन चेकिंग के दौरान वह इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार रवि रंजन से बदसलूकी करते हुए उन्हें गालियां दे रहे थे। जांच के नाम पर इस मामले को वरीय अधिकारियों ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। हालांकि, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग संज्ञान ले चुका है। ताजा वायरल वीडियो में एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

बाइक सवार की पिटाई का वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। सड़क किनारे लगी बाइक पर सवार युवक पर जमादार तमाचा की बौछार कर रहे थे। इसके बाद लाठियां चलाते हुए मां-बहन को गालियां देने लगे। इलाके में वीडियो वायरल होने के बाद पीपुल्स फ्रेंडली पुलिसिंग पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के बाद, दोषी पाए जाने पर वह कार्रवाई करेंगे।