• July 31, 2026 11:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किराए के कमरे में चल रही थी ठगी की दुकान, एक गिरफ्तार

ByReporter Pranay Raj

Mar 12, 2022

राजा  – 7903735887 

राजगीर थाना पुलिस ने राजगीर-गिरियक रोड के पेट्रोल पंप के समीप कार्रवाई कर किराए के कमरे से एक ठग को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश लोन देने का झांसा दे नागरिकों से ठगी करता था। नागरिकों ने पुलिस से शिकायत की थी कि ताला लगे कमरे से अक्सर मोबाइल पर बात करने की आवाज आती है। जिसके बाद कार्रवाई की गई। छापेमारी अजय चौहान के मकान में हुई। गिरफ्तार युवक नवादा जिला के महादेवा गांव निवासी आनंद राज के रूप में बताई। कमरे से अनेको आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि धर्मेंद्र नामक युवक फर्जी कागजात के आधार पर सिम और बैंक खाता खुलवाता था। जिसमें बैंक कर्मियों की भी भी मिलभगत रहती थी। जांचोपरांत बैंक कर्मियों पर भी कार्रवाई होगी।