• November 20, 2025 7:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाजार जा रहे बुजुर्ग को मार दी गोली…

ByReporter Pranay Raj

Mar 11, 2022

सूरज – 7903735887 

कतरीसराय थाना क्षेत्र के गोवर्धन बिगहा सकरी नदी पुल के पास बदमाशों ने बुजुर्ग को गोली मार दी। वारदात को अंजाम दे, बाइक सवार तीनों बदमाश भाग गया। उधर से गुजर रही गश्ती पुलिस जख्मी 62 वर्षीय शंभू प्रसाद को इलाज के लिए अस्पताल लाई। जहां से उन्हें विम्स रेफर कर दिया गया। गोली हाथ की अंगूली में लगी है। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। जख्मी के फर्द बयान पर बदमाशों को आरोपित कर केस दर्ज किया गया है।

जख्मी ने बताया कि वह बाजार जा रहे थे। उसी दौरान सकरी नदी के पुल के समीप बाइक पर सवार हो पिंटू और सन्नी आया। पूर्व से खड़े मुरारी प्रसाद के इशारे पर बदमाशों ने उन्हेंे गोली मार दी। पूर्व के विवाद में हत्या का प्रयास किया गया।
थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन ने बताया कि तीन बदमाशों को आरोपित कर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।