• August 1, 2026 12:29 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर के आगे से मैजिक चोरी, जांच में जुटी पुलिस ….

ByReporter Pranay Raj

Mar 8, 2022

राज – 7903735887 

पावापुरी ओपी क्षेत्र के पावापुरी मोड़ से रविवार की रात चोरों ने घर के आगे लगा मैजिक वाहन चुरा लिया। गाड़ी की मालिक दयानंद प्रसाद की पत्नी राजकुमारी देवी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर करायी है। प्राथमिकी के अनुसार रविवार की शाम चालक उनकी दुकान के आगे गाड़ी लगाकर सोने के लिए घर चला गया। सुबह देखा तो गाड़ी गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। ओपी प्रभारी शंकुन्तला कुमारी ने बताया कि गाड़ी की तलाश की जा रही है।